नीतीश कुमार ने किया भाजपा पर वार, कौन करेगा भाजपा की 2024 में नैय्या पार; 2014 का प्रदर्शन चुनौती

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने फिर से भाजपा (BJP) को बड़ा झटका देकर साफ़ कर दिया है, की 5 साल की दूसरे राउंड की दोस्ती अब नहीं रही। नितीश कुमार अब आरजेडी (RJD) के पाले में चले गए हैं और महागठबंधन के सीएम के तौर पर आज शपथ लेने वाले हैं। नितीश कुमार का ये फेरबदल भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है, कयास लगाया जा रहा है की भाजपा की सेंट्रल लीडरशिप को काफी समय से अंदेशा हो रहा था, कि नीतीश कुमार फेरबदल कर राजनीती में तख्ता पलट कर सकते है, परन्तु इतनी जल्दी कर सकते है ये किसी ने सोचा भी नहीं था।
आपको बताते चले की भाजपा ने नितीश कुमार को बतौर सीएम भी मौका दिया, हलाकि बिहार (Bihar) के अंदर भाजपा लीड रोल ने नज़र नहीं आयी पर बदलते हालात को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है, की भाजपा पहले के मुताबिक जेडीयू (JDU) से ज़्यादा मज़बूत होती दिखाई दे रही है, और भाजपा बिहार में अकेले सफर तय करने पर फोकस कर रही है। जिससे नितीश कुमार की चिंता बढ़ गयी है, भाजपा के नेताओ की माने तो 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जब 74 सीटें मिलीं और जेडीयू को 43 ही मिल सकी।जिसकी वजह से नितीश कुमार इस बात से परेशान थे, कि कभी जो भाजपा जूनियर पार्टनर थी, अब उसका दमखम राज्य में इतना बढ़ गया है। भाजपा ने अपने दम पर चलने के संकेत पहले भी दे दिए थे।अब नितीश कुमार ने आरजेडी का दामन थाम के यह सुनिश्चित कर दिया है की भाजपा को अब बिहार में अकेले ही पैर जमाने होंगे, ऐसे में भाजपा के आगे चुनौती होगी कि कैसे वह बिहार में सामाजिक समीकरणों को साधती है।
बिहार की राजनीति बीते करीब तीन दशकों से लगातार सामाजिक न्याय पर आधारित रही है। विकास समेत अन्य तमाम मुद्दों पर सामाजिक न्याय की राजनीति ऊपर रही है। ऐसे में भाजपा को एक बार फिर से अपनी रणनीति नए तरीके से करनी होगी।
फिलहाल भाजपा ने 2024 की लोकसभा सीटों पर तैयारियां कर रही है। लेकिन साथ ही भाजपा को यह ध्यान में रखना होगा की साल 2014 में भाजपा ने छोटे दलों के साथ मिलकर ही बड़ी जीत हासिल की थी, और जेडीयू 2 पर ही सिमट गई थी, लेकिन 2024 में उन्ही आकड़ो को दोहराना भाजपा के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की छवि, आरजेडी पर लगे आरोपों और नीतीश कुमार की कमजोर होती छवि की मदद से वह अच्छा प्रदर्शन जरूर कर सकती है।
मोहम्मद शारिक